Type Here to Get Search Results !

All in one ad

Gas In Stomach: पेट मे गैस हो तो क्या खाना चाहिए

Gas In Stomach: पेट मे गैस हो तो क्या खाना चाहिए

पेट में गैस (Gas In Stomach) होना की समस्या किसी को हो सकती है, अगर आपको भी पेट में गैस की समस्या बनी रहती है, तो आपको इसके कारण और बचाव के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। इस लेख में, हम आपको बताएंगे कि पेट में गैस क्यों होती है, इसके लक्षण, इससे बचाव और पेट में गैस होने पर क्या खाना चाहिए, और गैस से तुरंत राहत पाने के लिए क्या करे

    Gas In Stomach: पेट मे गैस हो तो क्या खाना चाहिए
    Gas In Stomach: पेट मे गैस हो तो क्या खाना चाहिए

    पेट में गैस क्या होती है? 

    पेट में गैस होना एक सामान्य समस्या है, इसके ढेरो कारण हो सकते हैं, जैसे कि खानपान में बदलाव, खाने का समय निर्धारित ना होना, फाइबर युक्त खाने का सेवन ना करना इन्ही कारणों से पेट मे गैस बन जाती है।

    पेट मे गैस हो तो क्या खाना चाहिए 

    आपके पेट मे जब भी गैस की समस्या हो तो आप सबसे पहले फलों का सेवन करना शुरू कर दे, फलों में कई तरह के मिलरल्स, कैल्सियम और मैग्नीशियम पाया जाता है जो पेट की गैस की समस्या को खत्म करता है।
    उपायविवरण
    फल: केला, अनार, पपीताये फल पेट में गैस को कम करने में मदद करते हैं। तुरंत इनका सेवन करने से गैस की समस्या में आराम मिलता है।
    अदरकअदरक पेट में गैस को कम करने में मदद करता है। इसे रस बनाकर पी सकते हैं या फिर छोटे टुकड़ों में चबा सकते हैं।
    दहीदही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पेट के लिए फायदेमंद होते हैं। इसका नियमित सेवन करने से गैस की समस्या में राहत मिलती है।
    खीराखीरा पेट को ठंडक पहुंचाकर गैस को कम कर सकता है। रोज का सेवन करने से भी फायदा होता है।
    पुदीनापुदीने की चटनी बनाकर या इसका रस पीकर भी गैस की समस्या में राहत मिलती है।
    गैस से तुरंत राहतअजवाइन, जीरा, और हींग का इस्तेमाल भी गैस से तुरंत राहत पाने में मददगार हो सकता है।

    पेट मे गैस हो तो क्या खाना चाहिए , केला, पपीता, अदरक, दही, पुदीना और खीरा
    पेट मे गैस हो तो क्या खाना चाहिए


    1. फल केला, अनार और पपीता

    अनार और पपीता, केला पेट में गैस को कम करने में बहुत अहम भूमिका निभाते है। आपको जब भी अपने पेट में गैस बनने का एहसास हो तो आप तुरंत केला, पपीता या अनार का सेवन करे ये फल तत्काल प्रभाव से आपकी गैस की समस्या को खत्म कर देंगे। 

    2. अदरक 

    अदरक पेट में गैस को कम करने में मदद कर सकता है। आप अदरक का रस बना कर पी सकते हैं या खाने के साथ उपयोग कर सकते हैं, या फिर आप अदरक के छोटे से टुकड़े को मुँह में रखकर धीरे धीरे चूस सकते है। 

    3. दही 

    खाने में दही का सेवन नियमित रूप से करने से आप पेट मे गैस होने की समस्या को जड़ से खत्म कर सकते है क्योंकि दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। 

    4. खीरा 

    खीरा पेट को ठंडक पहुंचाकर गैस को कम कर सकता है, खीरे का सेवन अपने खाने में रोज करे खीरा ठंडा होता है और पानी से भरा होता है जो पेट को बहुत फायदा पहुचता है।

    5. पुदीना 

    पुदीने की चटनी बनाकर आप इसे खाने में इस्तेमाल कर सकते है, पुदीना का रस पेट में गैस को कम करने में मदद कर सकता है।


    गैस से तुरंत राहत पाने के लिए क्या करे?

    गैस से तुरंत राहत पाने के लिए आप अजवाइन, जीरा और हींग का इसतेमाल कर सकते है।
    आईये जानतें है अजवाइन, जीरा और हींग का इस्तेमाल कैसे करना है।

    1. अजवाइन

    अजवाइन का सेवन गैस को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। आप अजवाइन का सेवन नमक और हींग के साथ कर सकते हैं, या फिर आप अजवाइन को उबालकर उसके पानी को ठंडा करके पी सकते है। यह सबसे सरल तरीका है पेट की गैस को कम करने का।

    2. जीरा

    जीरा का सेवन भी पेट में गैस को कम करने में मदद कर सकता है, आप जीरे को भूनकर उसको दही या मठ्ठे में मिलाकर और उसमें थोड़ी मात्रा में पानी डालकर पी सकते है, यह सबसे तेज तरीका है पेट की गैस को कम करने का।

    3. हींग

    हींग का सेवन भी पेट के गैस को दूर करने में मदद कर सकता है, आप हींग को रगड़कर उसका पेस्ट बनाकर नाभि पर हींग का लेप लगा दे, कुछ देर बाद पेट की गैस की समस्या दूर हो जाएगी।

    पेट में अधिक गैस बनने का क्या कारण है?

    पेट में अधिक गैस के बनने के कई कारण हो सकते हैं जिसमे से कुछ नीचे बताए गए है जैसे:

    खानपान के तरीके में बदलाव

    अगर आपने अपने खानपान के तरीके में बदलाव किया है, जैसे कि आप जो रोज खाते है उसे ना खाकर नए आहार का सेवन कर लिया है, तो यह पेट में अधिक गैस बनने के कारण हो सकता है।

    तेजी से खाने की आदतें

    जब आप बहुत तेजी से खाते हैं, तो आपका खाना ठीक ढंग से पच नही पाता है, जिससे आपका बिना पचा हुआ खाना आपके पेट सड़ना शुरू कर देता है और आपका पेट कुछ खराब होने लगता है और आपके पेट मे गैस की समस्या को उत्पन्न कर देता है।

    बैक्टीरियल गतिविधि

    आपके पेट में मौजूद बैक्टीरिया आपके खाएं हुए भोजन को जब पचाते है तो उसके दौरान गैस उत्पन्न कर सकते हैं। यह सामान्य होती है।

    निष्कर्ष

    पेट में गैस की समस्या को संतुलित आहार और  सही जीवनशैली के माध्यम से कम किया जा सकता है। तेजी से खाना न खाएं, खाने के बाद आराम से बैठें, और भोजन के बाद थोडे समय तक लेटें नहीं। साथ ही, रोज़ाना की व्यायाम और हाइड्रेशन का ध्यान रखें।
    यदि समस्या बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लें और उनके दिशा निर्देशों का पालन करें। अगर आपके पास और प्रश्न हैं, तो हमसे पूछें, हम आपकी मदद करेंगे।

    Also Read




    Tags

    Post a Comment

    0 Comments
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

    Below Post Ad