Type Here to Get Search Results !

All in one ad

The Sound of Bones: जानिये! क्यों आती है हड्डियों से कट-कट की आवाज? यह देता है इन रोग का संकेत

क्या आपको कभी भी अचानक चलने पर या उठने-बैठने से घुटनों, कूल्हे और कोहनी की हड्डियों में कट-कट की आवाज आई है? तो क्या यह हड्डियों से जुड़ी किसी गंभीर बीमारी के लक्षण हैं? बहुत से लोगों को लगता है कि इस प्रकार की आवाज आने का मतलब है कि उनकी हड्डियां कमजोर हो चुकी हैं। 

लोग इसे जोड़ो से जुड़ा हुआ रोग समझ लेते हैं, लेकिन आपको पता होना चाहिए कि हड्डियों में आने वाली इस तरह के आवाज का क्या मतलब है और इसके क्या नुकसान हैं। जोड़ों में इसलिए आती है आवाज जोड़ों से आने वाली आवाज को मेडिकल भाषा में क्रेपिटस कहा जाता है। 


जानिये! क्यों आती है हड्डियों से कट-कट की आवाज? यह देता है इन रोग का है संकेत
क्यों आती है हड्डियों से कट-कट की आवाज?


क्यों आती है हड्डियों से कट-कट की आवाज

  • क्रेपिटस सामान्य लोगों के जोड़ों को हिलाने-डुलाने पर आने वाली आवाज का एक मेडिकल नाम है। ऐसा इसलिए होता है कि जोड़ों के भीतर रहने वाले तरल में वायु के छोटे बुलबुले फूटते हैं। इन्हीं बुलबुलों के फूटने से यह आवाज पैदा होती है।
  •  कई बार जोड़ों के बाहर मौजूद मांसपेशियों के  लिगामेंट्स की रगड़ या घर्षण से भी आवाज सुनाई देती है। ऑस्टियोआर्थराइटिस का संकेत जोड़ों में हल्की चटकने या फूटने की आवाज आना ऑस्टियोआर्थराइटिस का संकेत हो सकता है। 
  • ऑस्टियोआर्थराइटिस एक तरह का गठिया रोग होता है, जिसमें हड्डियों के सिरों पर लचीले ऊतकों की संख्या में कमी हो जाती है। घुटनों के जोड़ों पर मौजूद कार्टिलेज धीरे-धीरे खत्म हो जाता है। 
  • जैसे ही क्षतिग्रस्त घुटने का जोड़ गति करता है इससे टूटने या चटकने जैसी आवाजें आती हैं, जिसे घुटने की चरचराहट कहते हैं। यह आवाजें घुटने में अक्सर होती हैं इसमें आमतौर पर दर्द महसूस नहीं होता है। 
  • बच्चों की हड्डियों में आने वाली आवाज से डरें नही, अगर किसी बच्चे या किशोरावस्था के बच्चो में हड्डियों से कट-कट की आवाज आ रही है और उसकी हड्डियों में कोई दर्द का अनुभव नहीं हो रहा है तो परेशानी की कोई बात नहीं है।
  • इसका मतलब यह नहीं कि बच्च्चे की हड्डियां कमजोर हैं या फिर उसके शरीर में कैल्शियम की कमी है। हड्डियों से कट-कट की आवाज आने का मतलब है कि उसकी हड्डियों में हवा अधिक है। 
  • इस वजह से हड्डियों के जोड़ों में एयर बबल्स बनते हैं और टूटते हैं जिसकी वजह से हड्डियों से कट-कट की आवाज आती है।


हड्डियों से कट कट की आवाज आये तो क्या करे? इससे किस तरह पायें निजात


1. मेथी का दाना

मेथी का दाना
मेथी का दाना


अगर आपको अक्सर यह समस्या होती है, तो जैसा हमने बताया है कि यह गठिया का या हड्डियों के जोड़ों में लुब्रिकेंट की कमी का संकेत हो सकते हैं। इसलिए इस समस्या से समय पर राहत पाना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप कई घरेलू उपाय को प्रयोग कर सकते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए रात को आधा चम्मच मेथी का दाना को पानी में भिगो दें और सुबह मेथी दानों को चबा-चबा कर खाएं और उसके बाद पानी पी लें। इससे हड्डियों के बीच एयर बबल्स बनने की समस्या खत्म हो जाएगी।


2. सोंठ वाला दूध

सोंठ वाला दूध
सोंठ वाला दूध

कई बार आवाज आने के मतलब हड्डियों के जोड़ों में लुब्रिकेंट की कमी का संकेत होता है। यह अक्सर देखा जाता है कि ज्यादा उम्र के लोगों की हड्डियों से कट-कट की आवाज आती है और दर्द होता है। इससे छुटकारा पाने के लिए और कैल्शियम की पूर्ति के लिए एक गिलास दूध में एक चौथाई चम्मच सौंठ डालकर उबालें ओर उसमे थोड़ी सी हल्दी मिलाकर हल्का गुनगुना रहने पर इसका सेवन करें। इसके अलावा एक कटोरी दही में एक चम्मच देशी शहद मिलाकर लगातार एक महीने तक सेवन करने से हड्डियां फौलादी और सख्त हो जाती है।


Read More..

हिस्टीरिया रोग के कारण, लक्षण और बचाव


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad