BrahMos2: भारत बनाएगा! हाइपरसोनिक मिसाइल

BrahMos2: भारत बनाएगा हाइपरसोनिक मिसाइल जानिए क्या होती है हाइपरसोनिक मिसाइल

रूस भारत को अपनी हाइपरसोनिक मिसाइल जिरकॉन को भारत के साथ कर सकता है साझा, जिरकॉन रूस की हाइपरसोनिक मिसाइल है। जिसे भारत मे ब्रह्मोस2 नाम दिया जाएगा। 

BrahMos2: भारत बनाएगा! हाइपरसोनिक मिसाइल
BrahMos2: भारत बनाएगा! हाइपरसोनिक मिसाइल 

यह वर्ष भारत के लिए बहुत ही खास वर्ष है क्यों कि भारत इस साल G20 की अध्यक्षता कर रहा है इसके साथ ही साथ भारत इस साल G20 (ग्रुप ऑफ ट्वेंटी) के अलावा शंघाई सहयोग संगठन SCO की भी अध्यक्षता करने वाला है । इसी कड़ी में पिछले दिनों रूस के NSA भारत आए हुए थे, और वे भारत के साथ कुछ खास डील पर बातचीत करके वापस रूस को लौटे है।


मिसाइल कितनी प्रकार की होती है

मिसाइल प्रमुख रूप से तीन प्रकार की होती है-
1.सबसोनिक (आवाज की गति से कम)
2.सुपरसोंनिक (आवाज की गति 3 गुना ज्यादा रफ्तार)
3.हाइपरसोनिक (आवाज की गति से 10 गुना ज्यादा रफ्तार)

सबसोनिक मिसाइल :-  

  • इन मिसाइलों को गति आवाज की गति से कम होती है 
  • इनकी रफ्तार लगभग 1100 km/h तक होती है, 
  • इन मिसाइलों को राडार आसानी से पकड़ सकता है। 
  • इन मिसाइलों में भारत की निर्भय मिसाइल आती है जिसकी गति 1100 km/h है।
सबसोनिक मिसाइल :-  इन मिसाइलों को गति आवाज की गति से कम होती है इनकी रफ्तार लगभग 1100 km/h तक होती है, इन मिसाइलों को राडार आसानी से पकड़ सकता है। इन मिसाइलों में भारत की निर्भय मिसाइल आती है जिसकी गति 1100 km/h है।
फ़ोटो: सबसोनिक निर्भय मिसाइल


सुपरसोनिक मिसाइल:- 

  • सुपरसोनिक मिसाइलों को गति आवाज की गति से 3 गुना ज्यादा होती है तथा 
  • इनकी रफ्तार लगभग 3000 km/h होती है 
  • जिन्हें राडार के माध्यम से ट्रैक करना आसान नही होता है, और 
  • ये मिसाइले अपने लक्ष्य को जीरो डिग्री विचलन पर टारगेट करके नष्ट कर सकती है। 
  • इस कैटेगरी में भारत की सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल आती है।
  • ब्रह्मोस मिसाइल विकास कार्यक्रम भारत और रूस देश का संयुक्त उपक्रम है।
सुपरसोनिक मिसाइल:- सुपरसोनिक मिसाइलों को गति आवाज की गति से 3 गुना ज्यादा होती है तथा इनकी रफ्तार लगभग 3000 km/h होती है जिन्हें राडार के माध्यम से ट्रैक करना आसान नही होता है, और ये मिसाइले अपने लक्ष्य को जीरो डिग्री विचलन पर टारगेट करके नष्ट कर सकती है। इस कैटेगरी में भारत की सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल आती है।
फ़ोटो: सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल



हाइपरसोनिक मिसाइल:- 

  • हाइपरसोनिक मिसाइलों की गति आवाज की गति से 10 गुना ज्यादा होती है और 
  • इनकी गति ही इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट होता है क्यों कि इनकी गति लगभग 5000 से 10000 km/h होती है 
  • जो कि बहुत ज्यादा है, और ज्यादा गति होने के कारण दुनिया का कोई भी मिसाइल डिफेंस सिस्टम इस मिसाइल को पकड़ नही सकता है। 
  • इसकी रफ्तार ही इस मिसाइल को खास बनाती है। 
  • इस केटेगरी में रूस की जिरकॉन और किंझल मिसाइल है
  • दुनिया केवल रूस ही एकमात्र देश है जिसके पास हाइपरसोनिक मिसाइल टेक्नोलॉजी है।

हाइपरसोनिक मिसाइल कितनी प्रकार की होती है

हाइपरसोनिक मिसाइल भी दो प्रकार की होती है एक हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल तथा दूसरी हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल होती है।

हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल:- 

  • हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल उन मिसाइलों को कहते है जो अपने टारगेट तक पहुचने के लिए हाई स्पीड जेट इंजन का इस्तेमाल करती है, 
  • जेट इंजन से उसे हाई स्पीड प्राप्त होती है और वह आवाज की गति से 10 गुना ज्यादा रफ्तार प्राप्त कर लेती है। 
  • और यह मिसाइल बिल्कुल जमीन के समानांतर हाई स्पीड में उड़ती है।

हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल:- 

  • हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइलें को एक रॉकेट से लांच किया जाता है।
  • लांच होने के बाद ग्लाइड मिसाइल रॉकेट से अलग हो जाती है और हवा में ग्लाइड करते हुए अपने लक्ष्य को भेद देती है।

भारत मे ब्रह्मोस मिसाइल विकास कार्यक्रम

  • ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जिसका विकास भारत ने रूस के सहयोग किया है।
  • भारत ने 1998 में रूस के करार करके ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण शुरू किया था।
  • और 2007 में भारतीय सेना को पहली ब्रह्मोस मिसाइल सौप दी गयी थी।
  • उसके बाद 2013 में इंडियन नेवी और एयरफोर्स ने 6800 करोड़ रुपये के ब्रह्मोस मिसाइल के आर्डर दिए थे।
  • ब्रह्मोस2 का विकास किया जा रहा है जिसकी मारक क्षमता करीब 1500 km होगी।
  • ये मिसाइल हाइपरसोनिक मिसाइल टेक्नोलॉजी से युक्त होगी।
  • भारत अगर ब्रह्मोस2 को 1500 km मारक क्षमता के साथ बना लेता है तो यह मिसाइल सुपरसोनिक नही बल्कि हाइपरसोनिक ही होगी।
  • एक अनुमान के हिसाब से ब्रह्मोस2 की मारक क्षमता- 1500 km तक होने की उम्मीद जताई जा रही है।

कौन-कौन से देशो के पास हाइपरसोनिक मिसाइल है?

दुनिया मे केवल रूस के हाइपरसोनिक मिसाइल टेक्नोलॉजी है। हालांकि चीन हमेशा यह दावा करता है उसने हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी को प्राप्त कर लिया है। आने वाले समय मे भारत रूस के साथ मिलकर हाइपरसोनिक मिसाइल टेक्नोलॉजी का विकास करेगा।

यह भी पढ़े:-


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.